पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन बाद खरीदी शुरू, कंपनी कर्मचारियों ने उपज खरीदने योग्य नहीं बताई, किसान नाराज

दो दिन बाद खरीदी शुरू, कंपनी कर्मचारियों ने उपज खरीदने योग्य नहीं बताई, किसान नाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन द्वारा किसानों के लाभ के लिए बनाई गई भावांतर और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी योजना में किसान खुद ही उलझते नजर आ रहे हैं।

शासन के आदेशानुसार 10 अप्रैल से अनाज की खरीदी शुरू होना थी। किसान 10 तारीख से ही कृषि उपज मंडी में अपनी ट्राॅलियां लेकर पहुंच गए थे, किंतु दो दिन बाद नेफेट कंपनी के कर्मचारी नलखेड़ा पहुंचे। जो किसानों की ट्रॉलियों पर रखा माल देखकर किसानों के माल को खरीदने योग्य नहीं बता रहे थे। यह सुनकर किसान नाराज हो गए। किसान संघ के पदाधिकारी रामनारायण तेजरा, जगदीश पाटीदार आदि ने तहसीलदार आशीष अग्रवाल, थाना प्रभारी एस.एस. चौहान को सूचना दी। अधिकारी आनन-फानन में कृषि उपज मंडी पहुंचे। नेफेट के कर्मचारियों को तहसीलदार द्वारा समझाइश दी गई, इसके बाद किसानों के गेहूं की खरीदी अधिकारियों की उपस्थिति में ही शुरू की गई। उक्त खरीदी का काम 5 सोसाइटियों को दिया गया। वहीं समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सहकारी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

उपज खरीदी के मुद्दे पर इस तरह रही गहमागहमी।

खबरें और भी हैं...