पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवेदना शिविर में 46 आवेदन आए

परिवेदना शिविर में 46 आवेदन आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलखेड़ा | नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा विभाग का विकासखंड स्तरीय परिवेदना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अमले को स्थापना संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु बार-बार विकासखंड, जिला, संभाग कार्यालयों या संचालनालय तक जाना पड़ता है। अत: निर्णय लिया गया है कि विभागीय अमले एवं शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उक्त शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त आवेदनों को जिला मुख्यालय पर पहुंचाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य मुकेश दुबे, कैलाश मालवीय, रामनारायण भचाण, कांतिप्रकाश खेनवार आदि उपस्थित थे। जानकारी अनिल सोनी ने दी।

खबरें और भी हैं...