जिले की पुलिस द्वारा चलाई जा रही किसान कनेक्टिंग योजना के तहत शुक्रवार को नलखेड़ा थाना प्रभारी एस.एस. चौहान ने तहसील कार्यालय परिसर पहुंचकर वहां मौजूद किसानों से संवाद किया। किसानों को जागरूक करते हुए बताया आपसे यदि आपके मोबाइल पर फोन करके कोई आपके बैंक खाता, एटीएम नंबर आदि की जानकारी पूछे, तो संबंधित को ये जानकारियां बिल्कुल भी नहीं बताएं। कोई घटना-दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को खबर करें। इस अवसर पर आरक्षक ललित सारस्वत, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
कनेक्टिंग याेजना के तहत किसानों से संवाद करते टीआई चौहान।