पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन से नलों में नहीं आया पानी, खाली कुप्पियां

15 दिन से नलों में नहीं आया पानी, खाली कुप्पियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 दिन से नलों में नहीं आया पानी, खाली कुप्पियां लेकर नगर परिषद पहुंची महिलाओं ने जताया विरोध

नलखेड़ा |
क्षेत्र की नगर परिषद बड़ागांव भी जलसंकट की जद में आती दिख रही है। पानी की समस्या से जूझती यहां के एक क्षेत्र की कुछ महिलाएं अपने इलाके में बीते 10-15 दिनों से नल नहीं आने के कारण शुक्रवार को हाथों में खाली कुप्पियां लेकर नगर परिषद कार्यालय में विरोध जताने पहुंच गईं। वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 की रहवासी इन महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिम्मेदारों को चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में पानी की समस्या को दूर नहीं किया, तो आने वाले दिनों में नगर पंचायत का घेराव करेंगे। महिलाओं के साथ जीवन दरबार, गिरिराज गोस्वामी, गजेंद्रसिंह, रवींद्र सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक, पवन, मोहन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...