पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोशल मीडिया से मिली चोरी की पिकअप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगज थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व चोरी हुई पिकअप शुक्रवार को पाटन बालाजी मंदिर के सामने लावारिस हालत में मिली। पिकअप की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर चलने के बाद गाड़ी के मिलने का पता चला। पुलिस ने मौके से पिकअप को बरामद कर लिया है।

मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार 15 मई को आजाद नगर क्षेत्र से एक पिकअप चोरी हो गई थी। पिकअप रामवतार सैन की थी। मालिक ने 16 मई को थाने में रिपोर्ट दी। पिकअप चोरी होने की सूचना सोशल साइट व्हाट्सएप पर वायरल हुई। सूचना ग्रुपों पर चलती रही। सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर बने सोशल सेल ग्रुप पर पिकअप की फोटो सहित सूचना आई। जिसमें चोरी की बात लिखी हुई थी। ग्रामीणों ने ग्रुप पर वायरल हुई सूचना को देखा तो उन्हे पाटन में बालाजी मंदिर के पास पिकअप खड़ी मिली। पता करने पर पिकअप चोरी की निकली। घटना की सूचना पिकअप मालिक को दी गई और मदनगंज थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने एएसआई मेहराम को मौके पर भेजा और पिकअप की पहचान की। पिकअप को बरामद कर थाने लाया गया।

खबरें और भी हैं...