पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कलेक्टर ने डाॅक्टर से कहा नौकरी करनी है तो रात को पीएचसी पर ही रुकना पड़ेगा

कलेक्टर ने डाॅक्टर से कहा-नौकरी करनी है तो रात को पीएचसी पर ही रुकना पड़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में बुधवार को अटल सेवा केंद्र पर राजस्व शिविर आयोजित हुआ। इसमें कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा, एसडीएम दिव्याशु शर्मा, विधायक अशोक डोगरा, तहसीलदार विकास पंचौली, नायब तहसीलदार केसरी सिंह, बीडीओ घनश्याम शृंगी सहित पीडब्ल्यूडी, जलदाय, चिकित्सा आदि विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।

शिविर में ग्रामीणों ने कस्बे के अंदर जगह-जगह फैली गंदगी व अस्पताल में चिकित्सकों के रात्रि ठहराव नहीं करने को लेकर हंगामा कर दिया। इस पर कलेक्टर ने चिकित्सक को फटकार लगाई और कहां की नौकरी करनी हो तो रात्रि को पीएचसी पर ही रुकना पड़ेगा। वहीं ग्रामीणों ने कलेक्टर से घोड़ापछाड़ नदी का एनीकट ठीक करवाने, पट्‌टे बनवाने, नमाना-बरुंधन रोड की मरम्मत, पीएचसी को क्रमोन्नत करने, नई पानी की टंकी बनवाने सहित कई मांगों को ज्ञापन दिया। शिविर में 17 पट्टे बांटे गए। इस दौरान सरपंच घनश्याम राठौर, गिरिराज शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, बाबूलाल रैगर आदि मौजूद रहे।

केशवरायपाटन| माधोराजपुरा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने ग्रामीणों व किसानों से कहा कि सरकार ने आपके द्वार पर ही सभी विभागों के अधिकारियों को पहुंचाया है इसका पूरा लाभ उठाए। मंत्री ने शिविर में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर किसानों से मुखातिब होते हुए कहा कि यह मौका है जो गांव में ही राजस्व संबंधी समस्याओं का निपटारा किया हो जाएगा। इसके लिए तहसील के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। मंत्री ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पट्टे का वितरण किया। एसडीएम अंबालाल मीणा, नायब तहसीलदार गोपालसिंह, सरपंच सुखलाल मीणा आदि उपस्थित थे।

माधोराजपुरा में नाबार्ड योजनांतर्गत स्कूल में बनाए जाने वाले कक्षा-कक्षों का वर्मा ने शिलान्यास किया। शहर अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पंसस बाबूलाल मीणा, महामंत्री बाबूलाल वर्मा, बीईओ लक्ष्मीसिंह चौधरी आदि मौजूद थे।

नमाना में ग्रामीणों के हंगामे के बाद नाराज हुए कलेक्टर, दी चेतावनी

नमाना। शिविर में चिकित्सक को फटकार लगाते कलेक्टर।

जजावर। राजस्व शिविर में समस्याएं सुनतीं एसडीएम।

सीसोला शिविर में पांच गैस कनेक्शन दिए, 120 पशुओं के लिए लगाए टीके

जजावर. सीसोला पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को एसडीएम मीनू वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में उज्जवला योजना के तहत 5 महिलाओं गैस कनेक्शन दिए। शिविर में खाता दुरुस्ती के 78, बंटवारा 2, नामातंरण 318, प्रतिलिपि 92, सीमाज्ञान के प्राप्त 8 प्रार्थना पत्र में से 3 प्रार्थना पत्र पर सीमाज्ञान के आदेश प्रदान किए। जबकि पंचायत राज विभाग द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र 2, खाद्य सुरक्षा के 70 आवेदनों को निस्तारित किया। सौभाग्य एवं दीनदयाल योजना के 170, पेंशन 11 आवेदन, फव्वारा सेट 2, ड्रिप 1, पाइप लाइन 20, पौैधे संरक्षण 5 एवं कृषि यंत्र की 5 पत्रावलियां तैयार की गई। पशु पालन विभाग ने 120 पशुओं में टीकाकरण करके 178 पशुओं के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई, चिकित्सा विभाग द्वारा 101 रोगियों को दवाइयां देकर उपचार किया। शिविर में तहसीलदार गजराज सिंह, बीडीओ नेतराम मीना, पीईओ राजेंद्र जैन, एएओ प्रहलाद सिंह, एएस नरेंद्र जैन, राजस्वरूप नागर, सरपंच सुनीता मीना सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भैरुपुरा ओझा. नयागांव अटल सेवा केंद्र न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी एसडीएम दिव्यांशु शर्मा, तहसीलदार विकास पंचोली, नायब तहसीलदार केसरीसिंह, कानूनगो मूलचंद नायक, पटवारी हीरालाल, भीमराज मीणा, सरपंच मोत्याबाई धाभाई, कृषि पर्यवेक्षक भूपेंद्र शृंगी, विद्युत, सामाजिक कल्याण, महिला बालविकास, शिक्षा, पंचायत समिति के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कानूनगो मूलचंद ने बताया कि शिविर में इंतकाल 3़2, सहमति बंटवारा 4, खाता शुद्धीकरण 2 व खाते की नकलें 40 दी गई। लोगों के जाति, मूल निवास भी बनाए गए।

राजस्व संबंधी समस्याओं का हुआ मौके पर निस्तारण

बूंदी|
न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नमाना, माधोराजपुरा, सीसोला एवं सांवतगढ़ गांव में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की राजस्व समस्याओं का मौके पर समाधान कर राहत प्रदान की गई। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया।

आज यहां लगेंगे शिविर: गुरुवार को गरडदा, माणी, बसोली एवं नोताडा में राजस्व शिविरों का अायोजन होगा।

भैरुपुरा ओझा। न्याय आपके द्वार शिविर में मौजूद ग्रामीण व कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...