नमाना में गौरव पथ पर स्पीड ब्रेकर तक नहीं, तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन
नमाना| कस्बे में बने गौरव पथ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण श्यामबिहारी शर्मा, प्रमोद योगी, शंकर योगी, दुर्गालाल राठौर, हनुमान सोनी ने बताया गौरव पथ से दौड़ने वाहनों से आए दिन बच्चे व राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। यहां ब्रेकर बनाने के लिए पंचायत प्रशासन सहित राजस्व शिविर में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, सरपंच घनश्याम राठौर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्व में ब्रेकर बनाए थे, लेकिन वह एक सप्ताह भी नहीं चले और टूट गए। पीडब्ल्यूडी से शीघ्र प्लास्टिक के ब्रेकर बनाने के लिए लिखा गया है।