पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौपाल में दी बैंक संबंधित जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नमाना रोड| बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की रामगंजबालाजी शाखा की ओर से रविवार को बरखेड़ा गांव में वित्तीय साक्षरता व चौपाल लगाई। बैंक मैनेजर राकेश शर्मा ने मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। बैंक कैशियर गगन दाधीच व गौतम विकास समिति के सचिव शीतलप्रसाद शर्मा ने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया। बैंक मित्र महावीर माहेश्वरी ने बताया कि जो ग्राहक बैंक में आने में असमर्थ है। उनको बैंक घर पर ही पेमेंट करेगी। इस मौके पर बैंक प्रतिनिधि नरेंद्रकुमार प्रजापत, सोनिया राठौर, लोकेश सैनी, हरिप्रकाश नागर, भैरुलाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...