नमाना रोड| अस्तोली में श्रीराम क्रिकेट क्लब की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार को हुई। उद्घाटन हटीपुरा पंचायत के सरपंच वृद्धिलाल ने किया। इस मौके पर नंदराज गुर्जर, शिवराज चौधरी, किशन मुरारी, महेंद्र, अनिल, बंटी, मुकेश, जोधराज मौजूद रहे। उद्घाटन मैच बांगामाता व गुढानाथावतान के बीच खेला गया।