पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठाकुरगांव व नामकुम में लगे शिविर में ग्रामीणों ने कराई फ्री में स्वास्थ्य जांच

ठाकुरगांव व नामकुम में लगे शिविर में ग्रामीणों ने कराई फ्री में स्वास्थ्य जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | ठाकुरगांव/नामकुम

साईं मंदिर प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. हरिहर मलिक की स्मृति में आयोजित शिविर में 200 से ज्यादा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही, जरूरत के मुताबिक, दवा भी नि:शुल्क दी गई। शिविर में डॉ. शुभांगी सिंह व डॉ. रवि रौशन ने योगदान दिया। शिविर का आयोजन स्व. मलिक की प|ी सह कांग्रेस नेत्री गौरी मलिक ने किया था। मौके पर लक्ष्मीनारायण तिवारी, उमेश वैद्य, विजय राम, विनोद कुमार मुंडा, जयनुल हक अंसारी विजय सिंह व उस्मान खान आदि उपस्थित थे।

उधर, नामकुम के कुटियातु पंचायत अंतर्गत चटकपुर गांव में बनो और बनाओ मंच ने अर्चना मेडिकल हाॅल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में मुख्य रूप से हृदय, मधुमेह और थायराइड रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी बारला और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ए टोनी ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में सौ से अधिक ग्रामीणों ने मुफ्त जांच कराई और निःशुल्क दवा ली। शिविर के सफल आयोजने में मंच के अखिलेश यादव, रामाधार सिंह, मनोज गोप, लाल कालीशरणनाथ शाहदेव, रामकिशुन महतो, नीरज कुमार, दीपक कुमार सिंह, प्रकाश लकड़ा, रघुनाथ साहू, कौशल सिंह, अनिल राम, रीना देवी, सुशीला देवी, राकेश सिंह, अरविंद सिंह, श्रीकांत सिंह, संतोष टोप्पो आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...