स्व. गोपालचंद्र घोष की 92वीं जयंती मनाई गई
नामकुम | टाटीसिलवे में रविवार को स्वर्गीय गोपालचंद्र घोष की 92वीं जयंती जीसी घोष जीवन ज्योति एकेडमी में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के संस्थापक पीतांबर दास ने कहा कि विद्यालय के संरक्षक रहे समाजसेवी स्व. घोष समाज के प्रति संपूर्ण समर्पित थे। विशेषकर बाल शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका निभाते रहे और असमर्थ बच्चों को पाठ्य सामाग्री देकर उन्हें आगे बढ़ाने को प्रोत्साहित करते रहे। विद्यालय की शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा प्रारंभ के समय 92 दीप प्रज्वलित कर विद्यालय की प्राचार्या सुमन सिन्हा ने स्व. घोष की समाज सेवा के कार्यों की याद दिलाई। समारोह में उर्मिला देवी, बबीता राय, अंजना सिन्हा, कंचन देवी आदि शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखें।