पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सौ बेड की क्षमता वाला बन रहा ईएसआई अस्पताल

दो सौ बेड की क्षमता वाला बन रहा ईएसआई अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50 बेड की क्षमता वाले नामकुम स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल (ईएसआई) अब जल्द 200 बेड का होने जा रहा है। साथ ही आधुनिक तकनीक से लैस यह अस्पताल खूबसूरत ढंग से बनेगा। अस्पताल का कार्य 2020 तक पूरा हो जाएगा। यह बातें चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनिश सिंघल ने कहीं। कहा कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि एक शांत माहौल में बेहतर चिकित्सा आईपी प्राप्त कर सकें। बताया कि अधिक भीड़ होने की वजह से यहां सबसे अधिक परेशानी रजिस्ट्रेशन काउंटर और लैब में देखी जाती थी जिसे देखते हुए उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर में मैन पावर बढ़ा दी है और लैब में दो के जगह अब तीन फार्मेसी बैठते हैं। रजिस्ट्रेशन और लैब की भी समय आधे घंटे पहले से ही शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है। वहीं, मरीजों का भी कहना है कि पहले से अब अस्पताल में सुधार आया है।

बेड पर मच्छरदानी और मिलेगा तौलिया

अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब प्रत्येक बेड में मच्छरदानी लगाई जाएगी। इसके अलावा बेड में एक तौलिया भी दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर की व्यवस्था की जा रही है और 24 घंटे पीने के लिए गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था कर दी गई है। वार्ड के बाहर बगीचा भी बनाया गया है। अस्पताल परिसर में विशेष ध्यान साफ-सफाई पर भी दी गई है।

किसी तरह की शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

मरीजों को खाना मिलने से पहले डॉक्टर्स और नर्स चखेंगे

कैंटिन से मिलने वाला खाना मरीजों के पास जाने से पहले अब नर्स, डॉक्टर्स और खुद चिकित्सा अधीक्षक खाकर टेस्ट करेंगे ताकि किसी तरह की शिकायत मरीज न कर सकें। खाना के लिए काफी शिकायत मरीजों द्वारा मिल रही थी। इसे देखते हुए अधीक्षक ने नियमानुसार सभी को खाना के स्वाद टेस्ट करने के लिए जिम्मेवारी सौंप दी है।

स्थानीय संस्थानों में पढ़ रहे नर्स और फार्मासिस्ट लेंगे ट्रेनिंग : चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार स्थानीय संस्थानों में पढ़ रहे नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के लिए अस्पताल में प्रशिक्षण की भी सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने के साथ अस्पताल में आनेवाले मरीजों को वे लोग बेहतर सेवा दे सकें ताकि कार्य करने में अन्य कर्मियों को भी मदद मिल सके।

समस्याएं और शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर किया गया जारी

अस्पताल में भीड़ की वजह से मरीजों के साथ वहां के कर्मी भी परेशान रहते हैं। कई कर्मियों की मनमानी की भी शिकायत मिल चुकी है। इसमें सुधार लाने के लिए अस्पताल परिसर में टोल फ्री नंबर 18003457022 और मोबाइल नंबर 9818411331 जारी किया गया है। इससे मरीज किसी तरह की जानकारी या अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी भी लगा दी गई है।

खबरें और भी हैं...