पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समानता के संघर्ष के लिए बाबा साहेब को याद करेंगी पीढ़ियां

समानता के संघर्ष के लिए बाबा साहेब को याद करेंगी पीढ़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को बुढ़मू प्रखंड में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत र| बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को याद किया गया।प्रखंड मुख्यालय के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा पर प्रमुख सुमन पाहन,जिप उपाध्यक्षा पार्वती देवी जिप सदस्या सुमन मुंडरी एवं वरीय नेता रामजीत गंझू ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने क आहवान किया वहीं दूसरी ओर प्रखंड के कोटारी गांव पोषक आहार व स्वच्छता अभियान चलाकर बाबा साहेब को याद किया गया।

मौके पर बीडीओ संजीव कुमार ने लोगों को पोषक आहार,व्यक्तिगत स्वच्छता सामुदायिक स्वच्छता तथा शौचालयों के उपयोग की जानकारी दिया। इसके अलावे ठाकुरगांव पंचायत सचिवालय में अनुसूचित जाति विकास मंच के द्वारा बाबा साहेब की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब द्वारा सर्वधर्म समाज के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किये गये हैं उनकी सराहना किया गया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही गई।मौके पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष विजय राम सुरेन्द्र राम सहदेव राम आदि मौजूद थे।

ओरमांझी में भाजपाइयों ने भीम राव अम्बेडकर को याद किया
ओरमांझी |ओरमांझी अम्बेडकर कालोनी में भाजपाइयों ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को उनके जन्मदिन पर याद किया । भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंधीर चौधरी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के मसीहा थे । मौके पर खादी बोर्ड के सदस्य अमरनाथ चौधरी, प्रो शैलेंद्र मिश्र ,मंडल उपाध्यक्ष कविता चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, दीपक बड़ाईक , दीनदयाल, राजकिशोर साहू, सुनिल नायक, रोहन बर्मन , आनंद नायक, विक्रांत तिवारी, सत्यमराज, भानु महतो, अलखनाथ महतो , सरिता देवी , मनोज महतो उपस्थित थे ।

टाटीसिलवे में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया
नामकुम | टाटीसिलवे के सिलवे पंचायत अंतर्गत आंबेडकर चैक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 127वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात इनके जीवन काल में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े हुए बहुत से अहम बातें लोगों के बीच रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक रामकुमार पाहन विशिष्ट अतिथि जैलेंद्र कुमार, उपप्रमुख माधुरी देवी उपस्थित थीं। विधायक ने कहा कि आज के युवा इन महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं। टाटीसिलवे के युवाओं के द्वारा यह एक बेहतर कदम है कि इन महापुरुषों को समाज में एक जगह दे रही है तथा खुद इन्हें याद रख कर इनके अमर के दर्जे को कायम रख रही है।

ओरमांझी में भीमराव अंबेडकर को याद करते भाजपाई।

आंबेडकर के बताए मार्ग में चलने से ही समरसता संभव
अनगड़ा | चिलदाग पंचायत सचिवालय में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. रिझू नायक व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र महतो थे। इस मौके पर डॉ. नायक ने लोगों से भारत र| डॉ. आंबेडकर की जीवन को अपने जीवन में उतारने की अपील की। कहा कि, देश को बाबा आंबेडकर के बताए मार्ग में चलने से ही समाज में समरसता आ सकती हैं। मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता के सफल दस प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इससे पूर्व बाबा आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र, सृष्टि जनकल्याण ट्रस्ट अनगड़ा की ओर से सामाजिक कुरीतियों, नशापान, दहेज प्रथा, बाल-विवाह पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

खबरें और भी हैं...