पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआईटी में छह दिवसीय इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न, मिला प्रमाण पत्र

सीआईटी में छह दिवसीय इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न, मिला प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित छह दिवसीय इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन शनिवार को प्रमाण-पत्र के वितरण के साथ हुआ। इसमें मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन व इलेक्ट्रियल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के कुल 221 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों ने किया। विद्यार्थियों को सिग्मा पाॅवरटेक प्रालि. नई दिल्ली व बाबा आटोमोबाइल प्रालि. जयपुर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए इस तरह का प्रशिक्षण काफी लाभप्रद है। मौके पर डॉ. ए. भट्टाचार्य, प्रो. इंचार्ज केपी दत्ता आदि मौजूद थे।

फाइनल ईयर के कुल 221 विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र बांटा गया।

खबरें और भी हैं...