पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ से मुलाकात की

मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ से मुलाकात की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ ठाकुर गौरीशंकर शर्मा से मुलाकात की। रोजगार सेवकों ने बताया कि प्रखण्ड के सभी पंचायतों में मनरेगा का कार्य खासकर कूप निर्माण कार्य प्रगति पर है। मजदूरों द्वारा किए गये पिछले माह की मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है। मजदूर प्रतिदिन कार्य छोड़कर बैंक और पंचायत का चक्कर काट रहे हैं। महिला-पुरुष मजदूर रोजगार सेवकों से पैसे की मांग कर रहे हैं। कई मजदूर अपशब्द भी बोल दे रहे हैं। इस कारण रोजगार सेवकों को क्षेत्र भ्रमण करने और जियो टैगिंग कार्य बाधित हो रहा है। बीडीओ से उनलोगों ने आग्रह करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इसपर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं...