नामकुम | आर्मी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षकों के लिए कार्यशाला हुई। इसका विषय था क्लास रूम मैनेजमेंट एंड ऑथेंटिक लर्निंग। मौके पर डॉ. रश्मि कपिला ने शिक्षकों की क्लासरूम में समस्याएं व उनके समाधान बताए। कहा कि नई पीढ़ी में शिक्षकों के विद्यार्थियों से संबंध अच्छे होने से अनुशासन की समस्याएं हल की जा सकती हंै। बच्चों में जिम्मेदारी, सहयोग, निर्भयता व आत्मसम्मान को बढ़ाना होगा। बच्चों की छोटी-छोटी जीत पर उन्हें सराहना होगा। डॉ. कपिला ने कहा कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सक्रिय करना होगा, बोलने का मौका भी दिया जाना चाहिए।