पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामकुम | कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित एवं शपथ

नामकुम | कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित एवं शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित एवं शपथ के बाद इस्तीफा और कांग्रेस की सरकार बनने पर संपूर्ण विपक्षी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर खुशियां मनाई। नामकुम चैक से सदाबहार चैक तक लोगों को मिठाइयां बांटते हुए नारेबाजी के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान जिप सदस्य राजेश कच्छप और प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल वैद्य ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। ऐसे फैसले से लोगों का विश्वास कायम रहेगा। मौके पर सुरेश बैठा, मुन्ना बड़ाईक, प्रमोद कुमार, किरण सांगा, नन्हें कच्छप, सर्वजीत सिंह, जोसेफ लकड़ा, मनसा बड़ाईक, चंपा टोप्पो आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...