नामकुम | सीआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग में शनिवार को 2014 बैच के विद्यार्थियों ने मिलन समारोह का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता अभिवाभक और संतान के समान होता है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तुम जहां भी रहो जीवन में सफल हो यही कामना है हमारी। मौके पर रशिका नवनित सिंह, दीपक वर्मा, विनोद कुमार, मोहित कुमार, अंकिता लकड़ा, फैयाज अहमद आदि शिक्षक मौजूद थे।