नामकुम | टाटीसिल्वे स्थित संजीवनी क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र कुणाल शर्मा 93.8 प्रतिशत अंक लाकर विशप हार्टमैन एकेडमी स्कूल आरा गेट का मान बढ़ाया है। संस्थान केे अधिकतर बच्चे 75 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा में सफल हुए हैं। मौके पर संस्थान के निदेशक कुंदन कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, रोशन रंजन, निभा सिंह आदि उपस्थित थे।