नामकुम | नामकुम खटाल के समीप असंतुलित होकर एक पियागो लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। लोग तुरंत चालक को बाहर निकाले। इस घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट आई है। गौरतलब हो कि सड़क चौड़ा न होने के कारण कई बार लोग असंतुलित होकर इस गड्ढे में गिर चुके हैं।