नामकुम | टाटीपश्चिमी पंचायत में जन कल्याण समिति की आमसभा की गई। अगले तीन वर्ष के लिए समिति की अध्यक्ष समाजसेवी पीतांबर दास को चुना गया। अध्यक्ष को ही नई कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। समिति का कार्य बाल विकास, शिक्षा, स्वच्छता और पंचायती राज के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करेगी।