बरबोदना में एसपी ने किया जनसंवाद
नामली | नामली थानांतर्गत बरबोदना में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। एस.पी.अमित सिंह मुख्य अतिथि थे। उनके साथ अन्य पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं नामली थाना प्रभारी उपस्थित थे। जनसंवाद में एस.पी. अमित सिंह ने कानून संबंधी जानकारी ग्रामीणों से साझा की। कहा पुलिस संबंधी कोई परेशानी हो तो मुझे खुलकर बताए, हर समस्या का निदान किया जाएगा। एसपी सिंह ने ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर नोट करवाए और कहा जो भी समस्या हो मुझे सूचित करे। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा एस.पी. को साफा बंधवाया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार पाटीदार ने किया। इस अवसर पर पूनमचंद चौधरी, ईश्वर लाल पाटीदार,बालू सिंह, शांति लाल, दशरथ लाल, लक्की पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।