नामली | खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री राम मारुति महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। सुबह 8 बजे से यज्ञ की पूर्णाहुति आरंभ हुई। दोपहर करीब 2 बजे से गंगाजल शोभायात्रा निकाली गई। नंगे पैर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर परिषद के टैंकर द्वारा यात्रा के आगे जल छिड़काव किया जा रहा था। महाआरती के साथ ही मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। रविवार शाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान हर रोज शाम को नानीबाई का मायरा कथा भी आयोजित की गई।