नगर परिषद की सामान्य बैठक परिषद सभा कक्ष में नरेंद्र सोनावा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई| बैठक में 104 नामांतरण प्रकरणों की स्वीकृति नगर के 1 से 15 नंबर वार्ड में रहने वाले रहवासी रजिस्टर, दस्तावेजों के आधार पर संपत्तिकर, रजिस्टर में टैक्स वसूली हेतु दर्ज करने, बस स्टैंड के नामकरण, 80 दुकानों की नीलामी करने एवं शासकीय दर निर्धारण की स्वीकृति, संत सेन जी की मूर्ति लगाने के लिये समाज को भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति, वर्ष 2018-19 के लिये जल प्रदाय सामग्री, विद्युत सामग्री व कीटनाशक खरीदने के लिए स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित मकानों पर नामकरण टाइल्स लगवाने की स्वीकृति, ग्राम पंचायत व नगर परिषद द्वारा निर्मित दुकानों की बकाया प्रीमियम एवं किराया वसूली हेतु अंतिम सूचना पत्र जारी करने की स्वीकृति तथा समयावधि में ना होने की दशा में अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से वसूली कराए जाने की स्वीकृति सर्वानुमति से प्रदान की गई । उपाध्यक्ष सुखदेव गेहलोत, पार्षद श्रीनाथ योगी, अजय जोगचंद, कैलाश हेमावत, गुड्डी बेन देव चंद माकड़ी, लता दिनेश जाट, सुगन राजेश लक्ष्यकार, रेखा मुकेश जाट, शांति बाई धनराज दडिंग, नीलेश भंसाली, पवित्रा संजय चौहान, रेखा राजेश परमार, पंकज जैन, सागर बाई प्रकाश चौहान, प्रकाश कुमावत, एल्डरमैन भीम सिंह राठौर, संजय मेहता तथा विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज सिंह चौहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरुण ओझा व नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे ।
नप की सामान्य बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण।