अ.भा. राजेंद्र जैन नवयुवक मंडल परिषद द्वारा मालवा क्षेत्र में 5 स्थानों पर ज्ञान शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भाई धरू, महामंत्री अशोक श्रीमाल की अगुवाई में हुए शिविरों में श्रावक-श्राविकाओं को धर्म के प्रति जागरूक करने व धार्मिक क्रियाओं का संपूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
मालवा क्षेत्र के भाटपचलाना, करवड़, बड़ावदा, नामली व दलौदा में शिविरों का आयोजन आरंभ हुआ है। शनिवार को साध्वी देवानंद श्रीजी, दिव्य गिरा श्रीजी की उपस्थिति में रतनलाल चत्तर, समरथमल पावेचा, समरथमल श्रीमाल, श्रेणिक चत्तर, राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रशाल कोर्डिया द्वारा सुमतिनाथ भगवान व राजेंद्र सूरीश्वर जी की प्रतिमा पर माला अर्पित कर सामूहिक गुरू वंदना के साथ शिविर आरंभ किया। रविवार शाम शिविर का समापन, पुरस्कार वितरण के साथ होगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों के नवकारशी, धार्मिक वात्सल्य व शिविर के लाभार्थी रतनलाल श्रेणिक कुमार, सुभाषचंद्र चत्तर परिवार रहेगा।