पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चीन हिमालय के रास्ते से भारत नेपाल चीन आर्थिक गलियारा बनाना चाहता है

चीन हिमालय के रास्ते से भारत-नेपाल-चीन आर्थिक गलियारा बनाना चाहता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग | चीन ने भारत-नेपाल-चीन आर्थिक गलियारे का प्रस्ताव रखा है। चीन के विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी ने बुधवार को नेपाल-चीन आर्थिक गलियारे में भारत को शामिल होने का न्याेता दिया। यह प्रस्ताव नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावाली की वांग यी से मुलाकात के बाद आया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के बाद यी ने कहा कि चीन और नेपाल ने हिमालय पार नेटवर्क स्थापित करने पर सहमति जताई है। चीन, नेपाल और भारत तीनों प्राकृतिक दोस्त हैं। तीनों देशों को समान विकास लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। यी ने कहा कि चीन-नेपाल पहले ही बेल्ट एंड रोड पहल पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...