- Hindi News
- National
- वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें अगस्त में अमेरिका में दो टी20 मैच खेलेंगी
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें अगस्त में अमेरिका में दो टी20 मैच खेलेंगी
न्यूयाॅर्क | वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें इस साल 4 और 5 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में दो टी20 मैच खेलेंगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने बताया, ‘बांग्लादेश को जुलाई-अगस्त में विंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 खेलने हैं। फ्लोरिडा में इसी सीरीज के दोनों टी20 होंगे। हमारा लक्ष्य आईसीसी अमेरिका, यूएसए क्रिकेट एंड क्रिकेट कनाडा के साथ मिलकर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना है।’ दो साल पहले विंडीज और भारत के बीच भी फ्लोरिडा में ही दो टी20 मैच खेले गए थे।