पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मेड़ेसरा के मंदिर में भगवान के गहने व नगद सहित 30 हजार रुपए की चोरी

मेड़ेसरा के मंदिर में भगवान के गहने व नगद सहित 30 हजार रुपए की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंदिनी अहिवारा|नंदिनी थाना क्षेत्र में सूने मकानों के अलावा मंदिर भी चोरों के निशाने पर आ चुके हैं। हफ्तेभर के अंतराल में मंगलवार को दूसरी बार मंदिर में चोरी की घटना हुई। मेड़ेसरा गांव के शिव-शक्ति मंदिर से चोर देवी-देवताओं के 30 हजार आभूषण चुरा ले गए। इस दौरान उन्होंने भोलेनाथ और माता की मूर्तियों की चांदी की आंख तक नहीं छोड़ी। नंदिनी पुलिस ने बताया कि मेड़ेसरा के शिव-शक्ति मंदिर का पुजारी बालाबन गोस्वामी 16 अप्रैल की रात 9 बजे मंदिर के कपाट बंद करके अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह 5 बजे मंदिर आया तो ज्योति कक्ष का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो शिवजी के चांदी के त्रिनेत्र, माता की भी तीन जोड़ी चांदी की आंख, पीतल का त्रिशूल, पीतल का नाग, एक सोने के लाकेट के अलावा दो दान पेटी गायब थी। इस पर पुजारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुल सामान की कीमत 30 हजार बताई गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ 380 और 457 की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणाें के अनुसार इसी तरह बीते कई दिनों से लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। रात के समय चोर सूने मकानों व धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही।

खबरें और भी हैं...