नंदिनी-अहिवारा|भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल की बैठक रविवार को हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चल रहे विकास यात्रा के संबंध में जानकारी और जरूरी दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। विधायक सावलाराम डाहरे ने बताया कि सीएम आगमन अहिवारा क्षेत्र में जल्द होगा। इसके लिए तारीख तय की जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक डोमनलाल कोडसेवाड़ा, मंडल प्रभारी दिलीप कुर्रे, चंचल बाफना, जिपं सदस्य अमिता बंजारे, मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, जनपद सदस्य पवन जैन, आनंद ताम्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।