नारनौल | गांव रघुनाथपुरा के सरपंच कर्मवीर ने नगर परिषद के अधिकारियों पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है। इसकी सीएम से शिकायत की है। शिकायत की प्रति नप ईओ, नांगल चौधरी के विधायक, पंचायती राज विभाग के निदेशक, जिला उपायुक्त व एसपी को भी भेजी है। सरपंच ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले नगर जब नगर परिषद ने ग्राम पंचायत की भूमि पर सड़क का निर्माण शुरू किया था। इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच ने नप के ईओ से मिलकर इस सड़क निर्माण को रोकने की मांग की थी। जिस पर ईओ ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा देने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब उसने बुधवार को मौके पर जाकर देखा तो सड़क का निर्माण हो रहा था।