प्रह्लाद योगी बने जोगीनाथ समाज उत्थान संगठन के ब्लॉक प्रधान
नांगल चौधरी | जोगीनाथ समाज उत्थान संगठन की नांगल चौधरी ब्लॉक इकाई की बुधवार राम भवन में चुनावी बैठक हुई। जिला प्रधान दशरथ योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें प्रह्लाद योगी को ब्लॉक प्रधान, महेश योगी ढाणी बानियावाली को सचिव और रामनिवास योगी कालबा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में हंसराज योगी, लक्की मांदी, सतबीर, महावीर प्रसाद, हजारी लाल, लीलाराम मांदी, रति किशन, जोगेंद्र दोखेरा, राजबीर, जयसिंह, महाबीर, कैलाश भट्टी, मनोहर, रामेश्वर, दिनेश दोखेरा उपस्थित रहे।