बच्चों की शादी पर मजदूरों को मिलेगी 11 हजार रुपए सहायता राशि
नांगल चौधरी | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नांगल चौधरी में सशक्तिकरण अभियान के तहत मजदूरों के पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें अधिवक्ता महेश कुमार दीक्षित ने बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं सहायता राशि एवं निर्धारित शर्तों के बारे में बताया कि बच्चों की शादी पर सहायता राशि 11 हजार रुपए मजदूर को बोर्ड द्वारा दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मजदूर को यह राशि तब दी जाएगी जब पंजीकृत की कम से कम एक वर्ष की नियमित सदस्यता, बच्चे के विवाह का पंजीकरण व कामगार के केवल दो बच्चों की शादी पर देय होगी। अपनी बेटी की शादी पर कन्यादान राशि 51 हजार रुपए प्राप्त करने वाले कामगार इस योजना के पात्र नहीं होंगे।