पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • रबी सीजन में खाली रहे रकबे को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करे विभाग

रबी सीजन में खाली रहे रकबे को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करे विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगल चौधरी| सर्व समाज मंच के हलका प्रधान राजेंद्र भुंगारका ने दौंखेरा में किसानों संगोष्ठी की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने रबी सीजन में खाली रहे रकबे को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करके मुआवजा वितरण की मांग की है। ताकि किसानों को अनाज व पशुचारा खरीदने में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 143 करोड़ की लागत से नहर व पंप हाउसों की रिपेयर करवा दी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी गई, जिससे पंप हाउसों को पूरी वोल्टेज बिजली मिल सके। लेकिन नहरी पानी की डिमांड में बढ़ोतरी नहीं की गई। पिछले 20-25 साल से 350 क्यूसेक पानी मिल रहा है। पहले बोरवेलों में पर्याप्त जलस्रोत थे, जिस कारण नहरी पानी की जरूरत नहीं पड़ी। अब 90 प्रतिशत से अधिक बोरवेल सूख चुके। पेयजल संकट उत्पन्न होने पर नांगल चौधरी, निजामपुर को डॉर्कजोन घोषित कर दिया। नियमानुसार डार्कजोन को नहरी जल वितरण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन राजनीतिक भेदभाव के चलते केवल वाटर टैंक व जोहड़ भरने के लिए पानी मिलता है। फसलों की सिंचाई करने पर किसानों के इंजन व पाइप लाइन तोड़ दी जाती है। उन्होंने कहा कि डार्कजोन में फसल की सिंचाई नहरों पर आधारित है, इसलिए सरकार को प्रत्येक गांव माइनर से जोड़कर पानी की मात्रा 700 क्यूसेक करनी चाहिए। महीने में कम से कम 25 दिन पानी जरूर दिया जाना चाहिए।

बोले- नहर व पंप हाउसों की रिपेयर पर 143 करोड़ खर्च पर टेल पर नहीं पहुंच रहा पानी

ऑफ सीजन में पानी देकर लूटी वाहवाही : उन्होंने कहा कि गत साल बरसाती सीजन में नारनौल डिविजन को करीब दो महीने पानी मुहैया कराया गया था। बावजूद नोलपुर व शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल पर पानी नहीं पहुंचा। जहां तक पहले से पानी पहुंचता रहा है, वहीं की फोटो खिंचवा कर झूठी वाहवाही लूटी गई है। सीजन के दौरान पानी नहीं मिलने के कारण हजारों एकड़ फसल हो चुकी।

खबरें और भी हैं...