पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मेघोत बींजा की साढ़े 10 एकड़ गोचर जमीन पर माइंस संचालक ने डाला मलबा, ग्रामीणों में रोष

मेघोत बींजा की साढ़े 10 एकड़ गोचर जमीन पर माइंस संचालक ने डाला मलबा, ग्रामीणों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बखरीजा के पहाड़ में खनन कर रहे संचालकों ने मेघोत बींजा की गोचर जमीन पर मलबा डालना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को दर्ज करवा दी गई। लेकिन अभी तक कार्रवाई पर अमल नहीं हुआ। प्रशासन की लचर कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि धोलेड़ा-बिगोपुर क्रेशर जोन के पास बखरीजा की सीमा में माइंस को लीज पर छोड़ा गया था। विभिन्न प्रक्रिया पूरी होने के बाद लीज होल्डर को निर्धारित मापदंडानुसार खनन करने के हैं। पहाड़ में पत्थर की क्वालिटी अच्छी होने के कारण संचालक ने माईंस की गहराई बढ़ा दी। अब माईंस संचालक ने मेघोत बींजा की तरफ खनन करना शुरू कर दिया। गांव की साढ़े दस एकड़ जमीन गोचर जमीन पर मलबा डाल दिया। जिस कारण पशुओं को हरी घास चरने की समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खदान से मेघोत बींजा गांव की दूरी करीब 500 मीटर रह गई। ड्रिलिंग की कंपन तथा ब्लास्टिंग की धड़क से गांव के 20 मकानों की छत व दीवार में दरार पड़ चुकी। ब्लास्टिंग के बाद घंटा भर डस्ट का गुब्बार खड़ा रहता है। जिसके प्रदूषण से ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है। समस्या से विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया लेकिन उन्होंने अभी तक माईंस का मुअायना करना वाजिब नहीं समझा। अब माईंस संचालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे न केवल सरकार को आर्थिक घाटा हो रहा है बल्कि ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ओवरलोड पत्थर सप्लाई करते हैं डंपर

उन्होंने बताया कि बखरीज माईंस से जैनपुर, बायल, गांगोताना, बिगोपुर के क्रेशरों पर पत्थर सप्लाई होता है। यहां डंपरों में धड़ल्ले से ओवरलोड पत्थर ढोया जाता है। जिससे ग्रामीण लिंक सड़कें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं।

शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहा प्रशासन प्रदूषित वातावरण में लोगों का सांस लेना मुश्किल

84 कनाल पंचायती रकबे पर पड़ा मलबा-

सरपंच देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पंचायती जमीन की पैमाइश कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बखरीजा माईंस संचालक ने 84 कनाल जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे खाली कराने के लिए बीडीपीओ की मार्फत जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन निर्धारित मानदंडानुसार नहीं हो रहा।

पंचायत की तरफ से नहीं मिली शिकायत, सरपंच को करेंगे तलब

बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचायत की जमीन पर बिना विभागीय इजाजत लिए मलबा डालना गलत है। पंचायत की तरफ से मुझे इसकी शिकयत नहीं मिली। इस संदर्भ में सरपंच से जवाब-तलब किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...