महेंद्रगढ़ | डिप्टी स्पीकर श्रीमती संतोष यादव ने रविवार को गांव झिंगावन में डी-प्लान के तहत नवनिर्मित सीवर लाइन व एचडीआरफ स्कीम के तहत नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना तथा दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी समस्याओं का मांग पत्र डिप्टी स्पीकर को दिया।
डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा उनकी सरकार ने प्रदेश में सड़कों को रिपेयर कराने का काम किया है। गांव के नजदीक आईटीआई का निर्माण किया गया है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे आसपास के बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी में मेडिकल कॉलेज व वर्ल्ड क्लास लाजिस्टिक पार्क बनाया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 143 करोड़ की लागत से प्रदेश में नए बिजली के तार लगवाने का काम किया है। गांव की सरपंच प्रियंका देवी, दयाराम सरपंच गोमला, श्रीराम बाघोत, राजकुमार चेयरमैन, नगर पार्षद अशोक कुमार, नगर पार्षद मोहन, ललिता सरपंच सुन्दरह, सुनीता सरपंच नागंल व बीडीपीओ ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।