पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • व्यस्तता के बावजूद पढ़ाई में अव्वल आ रहीं बेटियां

व्यस्तता के बावजूद पढ़ाई में अव्वल आ रहीं बेटियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगल चौधरी. मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य बीरसिहं।

भास्कर न्यूज | नांगल चौधरी

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य बीरसिंह चौधरी की अध्यक्षता में मेधावी छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बारहवीं कक्षा में अव्वल रही छात्राओं का अभिनंदन किया गया। प्राचार्य ने बताया 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा रविना पुत्री धर्मपाल ने कॉमर्स संकाय में 465 अंक, संजू कुमारी पे 451, पूनम व रेखा कुमारी कुमारी को आर्ट संकाय में 436 मिले हैं। स्कूल की सभी मेधावी छात्राओं को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया है। इसके बाद अन्य छात्राओं को इनके परिश्रम से प्रेरणा लेने की हिदायत दी गई। प्राचार्य बीरसिंह ने कहा कि बेटियों में परिश्रम करने की क्षमता बेटों से कई गुणा अधिक होती है। यहीं कारण है कि बेटी घरेलू काम में व्यस्त होने के बावजूद पढ़ाई में अव्वल रहती हैं।

खबरें और भी हैं...