नारनौल | रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई अपनी मांगों को लेकर 23 मई को सुबह 10 बजे नारनौल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित कर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रामसिंह आर्य ने अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों से इस बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है। इधर, नांगल चौधरी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय प्रांगण में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक ब्लॉक प्रधान रामसिंह आर्य की अध्यक्षता में होगी। जिसमें राज्य कमेटी वरिष्ठ उप प्रधान जगनलाल निनानिया मुख्य वक्ता रहेंगे। 23 मई को सुबह 10 बजे आयोजित बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।