नांगल चौधरी | पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक जून को बनिहाड़ी में चौ. मातादीन मैमोरियल भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसमें ग्रामीणों को शादी समारोह के इस्तेमाल की निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके बाद समाजसेवी रहे चौ. मातादीन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उक्त जानकारी एचएमएल के पूर्व चेयरमैन सत्यपाल दहिया ने दी। उन्होंने कहा कि स्व मातादीन दहिया की सोच गरीबों के उत्थान की रही है। सरपंच कार्यकाल के दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़ों की विशेष मदद की थी। उनकी यादगार में गांव के नजदीक पांच हजार वर्ग फीट के रकबे पर मैमोरियल भवन का निर्माण कराया गया है। इसी भवन में स्व. मातादीन चौधरी की प्रतिमा स्थापित की गई है। एक जून को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जज रामेश्वर मलिक, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।