13 जूनियर इंजीनियर को रेगुलर किया: यशपाल सिंह
भास्कर संवाददाता| नंगल सिटी
बीबीएमबी की मान्यता प्राप्त यूनियन स्टेट अल्लोकैटेड एंप्लाइज यूनियन ने आज बीबीएमबी के चेयरमैन इंजीनियर देवेंद्र कुमार शर्मा के साथ एक विशेष मीटिंग की ।
यूनियन के प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि बीबीएमबी चेयरमैन के साथ उनकी बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण तथा अच्छे वातावरण में हुई जिसमें उन्होंने 2011 में एडहॉक पर भर्ती किए गए 13 जूनियर इंजीनियर को रेगुलर कर दिया है ।वहीं इसके साथ कर्मचारियों के इंसेंटिव की मांग को भी मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग को बीबीएमबी के फूल बोर्ड की बैठक में लाकर पास कर दिया जाएगा । इस अवसर पर उनके साथ धर्मपाल सैनी, होशियार सिंह राणा ,रविकांत, अजय शर्मा ,मदन गोपाल कौशल,बलबीर सिंह ,निर्मलजीत, मनजीत कुमार, सुरेंद्र उपस्थित थे ।
कर्मचारियों की इन मांगों को पूरा होने के पश्चात बीबी ऍम बी के कर्मचारियों में खुशी की लहर पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के अन्य मांगों को लेकर भी मान्यता प्राप्त यूनियन लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में है तथा पत्राचार के साथ बैठ को कर इन मांगों को हल करने की कोशिश की जा रही है।
यशपाल सिंह।