बलवीर चंद भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनियन के अध्यक्ष
नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनियन की मीटिंग नेता व आदि अंबेडकर समाज (आस) के प्रदेश उपाध्यक्ष तुरसी राम मट्टू की अगवाई में हुई। इस मीटिंग के शुरू में यूनियन के अध्यक्ष रहे स्वर्गवासी हुसन चंद को याद किया गया। उनके स्वर्गवास के बाद यूनियन अध्यक्ष की पोस्ट खाली हो गई थी। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तुलसी राम मट्टू ने कहा के अध्यक्ष हुस्न चंद आज हमारे बीच नहीं है। पर उनके द्वारा कर्मचारियों के हकों के लिए किए गए संघर्ष की बदौलत वह सदैव हमारी बीच रहेंगे। इस दौरान बलवीर चंद को नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनियन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर रघुवीर सिंह बिट्टू महासचिव, मदन लाल सिद्धू, ज्ञान चंद, रमेश आदस, चमन लाल, विश्वकर्म मट्टू, हरपाल राणा, तिलक राज बाली, संजीव वर्मा, ओम प्रकाश, रजिंदर गिल, राज कुमार, रवी कुमार आदि मौजूद रहे।