बाहती सभा ने डॉ. अंबेडकर को किए श्रद्धासुमन अर्पित
नंगल सिटी|बाहती महासभा की ओर से डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम क आयोजन किया। इस अवसर पर बाहती सभा के राष्ट्रीय प्रधान रजनीश कुमार विशेष रुप से उपस्थित हुए। डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उपस्थित ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान रजनीश कुमार ने डॉ. बीआर अंबेडकर के द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं बाहती महासभा रोपड़ को भी गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। जिले की बाहती महासभा के प्रधान व समिति मेंबर राकेश चौधरी ने बताया कि उनकी सभा के द्वारा समय समय पर गरीब तथा जरुरतमंद लोगों की आर्थिक रूप से सहायता की जाती है।