पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा के आरंभ से पहले निकाली कलश यात्रा

भागवत कथा के आरंभ से पहले निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी| दोबेटा गांव में श्री नांगा बाबा गोपाल पूरी जी की कृपा से सिद्ध श्री लक्ष्मण यति मंदिर कमेटी के द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस के बारे में जानकारी देते हुए सोमराज राणा तथा योगराज राणा ने बताया की 16 से लेकर 22 अप्रैल तक चलने वाली इस भागवत कथा में रोजाना शाम 7 से 9 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 बजे से लेकर मध्य रात 12 बजे तक कथावाचक नीलकंठ जी नारेड़ मसेवाल वालों के द्वारा श्रीमद भागवत कथा कर उपस्थित संगत को भक्ति सागर में डुबकी लगवाई जाएगी। जिस के तहत आज सुबह श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ से पहले उक्त मंदिर स्थल से लेकर पुरे गांव में एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के साथ शीश पाल राणा,राकेश कुमार,स्वर्ण सिंह,प्रताप राणा ,नितिन राणा ,बबली राना,विशाल राना,सुषमा देवी,मंजू देवी,अंजू देवी,पोजा रानी इत्यादि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...