पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु तेग बहादुर स्कूल का दसवीं का नतीजा शानदार

गुरु तेग बहादुर स्कूल का दसवीं का नतीजा शानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल नंगल टाउनशिप का नतीजा शानदार रहा। इन नतीजों के दौरान 9 छात्रों ने 70 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें हरमनजीत कौर ने 85 प्रतिशत, जबकि 8 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर नाम रोशन किया है। स्कूल मैनेजमैंट कमेटी ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह सैनी ने छात्रों को हमेशा मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की अपील की। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष जत्थेदार जगदेव सिंह, जसपाल सिंह, सचिव शरणजीत सिंह, मैनेजर नानक सिंह, स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...