नंगल | वार्ड 11 के गांव बरारी में लख दाता पीर मंदिर में मंदिर कमेटी और गांववासियों के सहयोग से वार्षिक भंडारा लगाया गया। इस दौरान पहले कीर्तन मंडली ने लख दाता पीर की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद संगत के लिए अटूट लंगर लगाया गया। इस दौरान सेवकों द्वारा लंगर में सेवा की गई। इस दौरान कमेटी मेंबर पवन शर्मा, रामेश बरारी, धर्मपाल सोढी, बलराज कुमार, राकेश कुमार, राम प्रकाश द्विवेदी पूर्व सरपंच, हरदीप बैंस, तरनजीत, अमित बरारी, रजिंदर राणा, अजय कुमार, मोहित, रोहित व रूबी ने कहा के कमेटी द्वारा हर वर्ष लख दाता पीर मंदिर में इलाके की सुख-शांति के लिए धार्मिक आयोजन करती है। इसमें आसपास के गांवों के लोग अपनी हाजिरी लगाते हैं। उसी लड़ी के तहत इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया।