पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबड्‌डी आल ओपन के फाइनल में मंढाली ने बहुआ को हरा जीती ट्राफी

कबड्‌डी आल ओपन के फाइनल में मंढाली ने बहुआ को हरा जीती ट्राफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बहुआ में स्थित बापू लाडी साईं जी के दरबार में वार्षिक कबड्डी, छिंज मेले व कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेवादार बापू जी की अगुवाई में करवाया गया। मेले की शुरूआत दरबार में निशान साहिब की रस्म अदा करने के बाद की गई। इसके बाद 45 किलो भार वर्ग कबड्डी मैच करवाए गए, जिसमें सांधरा व धुलेता के दरम्यान मैच खेला गया, जिसमें सांधरा ने धुलेता की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इसके बाद शाम के समय छिंज करवाई गई, जिसमें पटके की कुश्ती पंजाब केसरी पहलवान कर्मा पटियाला तथा तीर्थ माल के बीच खेली गई। रोचक कुश्ती में तीर्थ माल ने कर्मा को पराजित करके देसी घी का टीन ईनाम में जीता। मेले के अंतिम दिन कबड्डी आल ओपन के मुकाबले करवाए गए, जिसमें मंढाली व बहुआ के दरम्यान फाइनल मैच खेला गया। मंढाली ने बहुआ को पराजित करके ट्राफी अपने नाम की। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे क्षेत्र विधायक डाॅ. एसके सुक्खी, श्री गुरु रविदास साधू सम्प्रदाय सोसायटी पंजाब के प्रधान संत कुलवंत राम, जसविंदर सिंह, निर्मल सिंह, नवदीप सिंह, संतोख सिंह ने संयुक्त रूप से विजेताओं को इनाम वितरित किए। डाॅ. एसके सुक्खी ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेलों से हमारी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। खेलकूद हमें परेशानी, चिंता और तनाव से मुक्ति दिलाती है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विकास में सहायक है। इस मौके पर रघबीर सिंह, तीर्थ सिंह, गुरदयाल सिंह, करनैल सिंह, अमरीक सिंह, मनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल नंगल, कुलदीप सिंह, डा. पुरी, अमन पठानकोट, शाम सुंदर, कृष्ण बलदेव, दिनेश, राज कुमार, मुकेश मौजूद रहे।

टूर्नामेंट की विजेता मंढाली की टीम का सम्मान करते विधायक डाॅ. सुक्खी।

खबरें और भी हैं...