यूनियन कार्यालय हेतु क्वार्टर अलॉट न किया तो संघर्ष करेंगे : राम कुमार
नंगल सिटी | बीबीएमबी वर्कर यूनियन की मीटिंग यूनियन नेताओं व महिला तालमेल कमेटी ने की। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि यूनियन के कार्यालय हेतु अभी तक बीबीएमबी ने मकान अलॉट नहीं किया है। अगर शीघ्र ही उन्हें कार्यालय के लिए कमरा अलॉट न किया तो वह 1 मई को अगले संघर्ष का ऐलान कर देंगे।
उन्होंने बताया कि यूनियन कार्यालय के लिए कमरा अलॉट करने हेतु कई बार विभाग को लिखा गया पर हर बार आश्वासन मिला जबकि कॉलोनियों में कई मकान खाली हैं। अधिकारियों की कोठियों में मरम्मत हो जाती है पर कर्मियों के घरों की रिपेयर पर सामान न होने का कहा जाता है। इस मौके पर प्रधान राम कुमार, दयानंद जोशी, मंगत राम, आशा जोशी, कांता देवी, पूनम शर्मा, बिजलजीत कौर, बलजीत कौर, स्वरण कौर, चरणजीत कौर, गुरप्रसाद, बलजिंद्र, सुरिंद्र कौर, ममता, सोमा देवी आदि मौजूद थे।