पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होम गार्ड जवानों के लिए लगाया दो दिवसीय योग शिविर

होम गार्ड जवानों के लिए लगाया दो दिवसीय योग शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी|पंजाब होमगार्ड के डीजीपी बीके बावा के दिशा-निर्देशों पर जिला कमांडेंट शेर चंद की अध्यक्षता में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन स्थानीय बीबीएमबी क्रिकेट ग्राउंड में किया गया। महामंदिर योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर के संचालक स्वामी जोगिंदरपाल महाराज ने होमगार्ड जवानों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाईं। स्वामी जी ने कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों को अधिक समय तक ड्यूटी देनी पड़ती है, जिससे वे तनावग्रस्त रहते हैं। इसलिए सुरक्षा बलों को स्वस्थ रहने के लिए योग क्रियाओं का लगातार अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर अन्य के साथ पंजाब होम गार्ड के जिला कमांडेंट शेर चंद, बीबीएमबी के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...