पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंगल नगर कौंसिल में लगेगा आधार इनेबल्ड बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम

नंगल नगर कौंसिल में लगेगा आधार इनेबल्ड बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नंगल सिटी

नंगल नगर कौंसिल की मासिक बैठक कौंसिल चेयरमैन अशोक पुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कौंसिल कार्यालय में आधार इनेबल्ड बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (एईबीएएस) लगाने सहित कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नगर कौंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी ने बताया कि सरकारी आदेशों के तहत राजकुमार पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार को करुणा के आधार पर बतौर सफाई सेवक 2 वर्ष के लिए नौकरी दी गई थी। वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करता रहा। इसलिए उसके सेवाकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसके अलावा पानी व सीवरेज विभाग में जूनियर सहायक के तौर पर तैनात कृष्ण द्वारा पानी व सीवरेज बिलों की आमदनी से कम पैसे जमा करवाने के मामले को लेकर दिए गए कारण बताओ नोटिस का जबाव उक्त कर्मी द्वारा तय समय सीमा के दौरान दिया गया। वहीं, अपनी गलती मानते हुए कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी से शेष पैसे जमा करवाने के बाद दोबारा इस तरह की गलती न करने का आश्वासन देने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके साथ नगर कौंसिल के द्वारा महाराणा प्रताप की शिवालिक एवेन्यू में लगाई गई विशाल प्रतिमा के समारोह में 2 लाख रुपए खर्च करने को भी हाउस ने पारित किया।

बैठक के बाद पार्षद शिवानी जसवाल ने कहा कि उक्त बायोमीट्रिक सिस्टम को पार्षदों पर भी लागू किया जाना चाहिए। इससे उनके आने-जाने का समय पता चल सकेगा। इस मौके पर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजिंद्र सिंह, संजय साहनी, परमजीत सिंह,संजीव राणा, डाॅ. पुरषोतम, आरपी बट्टू, रोजी शर्मा, अनीता शर्मा, अंजू बाला, महिंदर कौर, सुषमा बरारी, बलजीत कौर, डाॅ.रजिंदर कुमार, हरीश कपिला व विक्रांत परमार (सभी पार्षद) आदि मौजूद रहे।

निगम बैठक की अध्यक्षता करते कौंसिल चेयरमैन अशोक पुरी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...