डॉ. अंबेडकर के जन्म दिवस पर डीएसईई ब्लाक में समागम आज
नंगल | 14 अप्रैल को बंद की कोई काल नहीं है। हमें हमारे संगठन की तरफ से ऐसा कोई संदेश नहीं है। इन बातों का जिक्र बीएसपी महासचिव आनंदपुर साहिब राम सरूप ने प्रैस को दी जानकारी में किया। राम सरूप ने कहा शनिवार को संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर समागम डीएसईई ब्लाक में शाम पांच बजे शुरू होगा। इस समागम में डा. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज देश की मौजूदा स्थिति खराब होने का कारण यहीं है के संविधान के अनुसार काम नहीं हो रहा है। भारत तभी तरक्की करेगा जब संविधान अनुसार देश चलेगा। देश के हर नागरिक का फर्ज बनता है के वह देश के संविधान का सत्कार करे। शनिवार को डा. अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर होने वाले समागम का मुख्य मकसद लोगों को संविधान की धारा के साथ जोड़ना।