पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंगल में बनेगा आधुनिक फ्लाईओवर : राणा केपी

नंगल में बनेगा आधुनिक फ्लाईओवर : राणा केपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी | बीबीएमबी में पंजाब के हिस्से की सैकड़ों खाली पड़ी पोस्टों को भरने के लिए कैबिनेट में मसौदा तैयार कर इसे मंजूर करवाया जाएगा और जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरी करके रिक्त पदों को भरकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

यह बात विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने बुधवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि नंगल में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नंगल में आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जाएगा। अगले 2 वर्षों में इसे तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल चलाने के लिए प्रबंधक कमेटी ने जो मांगे रखी हैं उन्हें मंजूर कर लिया। राणा ने कहा कि नंगल से विभौर साहिब तक जाने के लिए नगर कौंसिल द्वारा जो करोड़ों रुपए से पुल का निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था, उस पर कौंसिल के फंड का प्रयोग नहीं होगा, बल्कि पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसे बनाया जाएगा। उन्होंने बजट सेशन में इस पुल के निर्माण की मंजूरी ले ली है।

खबरें और भी हैं...